औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विचित्र पहल सेवा समिति ने रविवार सुबह महामाया मंगला काली मंदिर के परिक्रमा पथ और प्राचीन अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई।समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू के नेतृत्व में सुबह सात बजे जीवनधारा पौधरोपण अभियान के तहत कार्यक्रम शुरू हुआ। अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर, परिक्रमा पथ और मंगला काली मंदिर परिसर में कदम, चितवन, पकड़िया, चांदनी, हरसिंगार, गुड़हल, पीपल, बरगद, अशोक और बेलपत्र समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने पेड़-पौधों का पर्यावरण और वर्षा चक्र में महत्व...