औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार को बेला कस्बे में सामाजिक सेवा की मिसाल देखने को मिली। बेला-बिधूना मार्ग पर मोहल्लेवासियों ने राहगीरों के लिए शरबत वितरण शिविर लगाकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई। रविवार को आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को रोककर ठंडा शरबत पिलाया गया। तेज धूप और उमस के बीच शरबत मिलने पर यात्रियों ने राहत महसूस की और इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि गर्मी के मौसम में ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। आयोजन में रवि यादव, संदीप यादव, विनीत तिवारी, छुन्नू दुबे, दीपू यादव, शीलू यादव, गौरव सहित मोहल्ले के अनेक लोगों ने सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर इसी तरह जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...