औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी-औरैया मार्ग पर जमौली गांव और मेडिकल कॉलेज एवं प्लास्टिक सिटी के बीच ब्रह्मदेव मंदिर के पास लगा हाइट गेज रविवार रात किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से टूट गया। हाइट गेज का ढांचा बीच सड़क पर पड़ा होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, रोक हटने के बाद प्रतिबंधित भारी वाहन मार्ग पर फर्राटा भरने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाइट गेज लगाए जाने के बाद भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिली थी। अब हाइट गेज टूटने से भारी वाहन फिर इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर दोबारा जाम लगने और सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान घनश्याम कुशवाहा, जमौली प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार, पूर्व प्रधान गोपीचं...