Auraiya News: भारत के दांव से राजवीर चित्त, तालियों से गूंजा अखाड़ा
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: अखाड़े में मजबूत पकड़ और उससे बचने के लिए पलटवार करते पहलवानों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नगर पंचायत अटसू के पांच दिवसीय मेले में आयोजित दंगल के अंतिम दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। मुरैना के भारत पहलवान ने आगरा के राजवीर को चित्त कर कुश्ती जीती तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दो दिवसीय दंगल के समापन पर पहलवानों की जोर-आजमाइश देखने के लिए हजारों लोग जुटे। भारत और राजवीर की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दांव-पेच के बीच भारत ने राजवीर को चित्त कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अटसू के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, बेटियों ने भी ठोकी ताल मथुरा के अजय पहलवान और दिल्ली के हनुमान अखाड़े के अनुज पहलवान के बीच भी मुकाबला हुआ। इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.