औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार स्थित ब्रजेश्वरी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को धुंधकारी-गोकर्ण प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक आचार्य राजीव शास्त्री महाराज ने भागवत कथा और संकीर्तन की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म एवं सत्कर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। आचार्य राजीव शास्त्री ने कहा कि अधर्म और गलत कार्यों में लिप्त रहने के कारण धुंधकारी की अकाल मृत्यु हो गई और वह प्रेत योनि में चला गया। इसके बाद उसके भाई गोकर्ण ने सूर्यदेव के बताए उपाय के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया। कथा श्रवण के प्रभाव से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली। कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को धर्म और वेदों की रीति-नीति के अनुसार संयमित जीवन जीना चाहिए। आपसी रंजिश और द्वे...