Auraiya News: भाई से विवाद के बाद युवक आग से झुलसा, हालत गंभीर
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में गुरुवार शाम दो भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय युवक आग से गंभीर रूप से झुलस गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में युवक ने भाई पर तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया, जबकि उसके भाई ने दावा किया कि युवक ने खुद आग लगाई थी। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। भगवतीपुर निवासी 30 वर्षीय श्रीकांत उर्फ टिल्लू सविता पुत्र गिरजाशंकर का गुरुवार शाम अपने भाई अनिरुद्ध से विवाद हो गया था। आग से झुलसने के बाद सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई। चिकित्सकों के अनुसार युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलसा था। अस्पताल में श्रीकांत ने अधिकारियों को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.