औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव में एक युवक पर बड़े भाई और बीच-बचाव करने पहुंची मां से मारपीट करने का आरोप लगा। मारपीट में बड़े भाई की नाक से खून निकलने लगा और कंधे में चोट आई। मां के चेहरे पर भी सूजन आ गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। कृपालपुर निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई सौरभ कुमार ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धक्का दे दिया। इससे उनकी नाक और कंधे में चोट आई। सर्वेश के मुताबिक, उन्हें बचाने पहुंचीं मां के साथ भी सौरभ ने मारपीट की। इससे उनके चेहरे पर सूजन आ गई। आरोप है कि इसके बाद सौरभ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार प...