Auraiya News: भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में किशोर पर प्राथमिकी
औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: सामाजिक मंच पर भगवान राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक राजानाती की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उपनिरीक्षक ने तहरीर में बताया कि 'एक्स' पर बने एक खाते से भगवान राम को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के लिए सूचना अयाना थानाध्यक्ष को भेजी। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच उपनिरीक्षक राजानाती को सौंपी। जांच में सामने आया कि आपत्तिजनक टिप्पणी अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने प्रसारित की थी। तहरीर में कहा गया कि टिप्पणी से लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची और उनमें आक्रोश उत्पन्न हुआ। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.