Auraiya News: भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: शहर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। फूलमती मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की आकर्षक झांकी सुसज्जित रथ पर विराजमान रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे, जबकि शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा फूलमती मंदिर से शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, गुरुहाई मुहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा और दिबियापुर रोड होते हुए पुन: फूलमती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में भगवान जगन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.