Auraiya News: भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: अजीतमल। कस्बा बाबरपुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष लगाए। पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.