Auraiya News: बड़ा संकट आने वाला है... कहकर बुजुर्ग को झांसे में लिया, दिनदहाड़े सोने की चेन लूटी
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा कस्बे में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई ठगी और झपटमारी की वारदात ने लोगों को दहला दिया। दो बाइक सवार बदमाशों ने अंधविश्वास का सहारा लेकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने झांसे में लिया। पहले घर पर बड़ा संकट आने की बात कहकर उनका विश्वास जीता, फिर प्लॉट पर चाबी पहुंचाने के बहाने मददगार बनने का नाटक किया और लौटते समय उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बहारपुरा रोड, नेविलगंज अछल्दा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां सरला देवी सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित अपने प्लॉट पर काम कर रहे मिस्त्री को चाबी देने जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.