औरैया, सितम्बर 5 -- Auraiya News: बिधूना रोड पर नगला हरिराम गांव के सामने शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नगला हरिराम के सामने ब्रेजा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सूरजपुर निवासी 30 वर्षीय संजीव यादव, यजुवेंद्र सिंह यादव और नगला हरिराम निवासी सुखदेव मिश्रा सवार थे। हादसे में संजीव और यजुवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुखदेव मौके से अपने गांव चला गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने गंभीर रूप से घायल संजीव को अपनी सरकारी ...