Auraiya News: ब्रेक लगाते ही बेकाबू हुई डीसीएम, परिचालक की मौत
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम के अज्ञात वाहन से टकराने पर परिचालक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हथुना निवासी अदल कुमार ने पुलिस को बताया कि सात अगस्त की रात डीसीएम में जैनपुर से घी लादकर आगरा ले जाया जा रहा था। अनंतराम टोल प्लाजा से पहले आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे डीसीएम बेकाबू होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि परिचालक विशाल कुमार की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.