औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी-औरैया मार्ग पर गुरुवार दोपहर ब्रेक फेल होने से एक लोडिंग ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इटावा रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कंचौसी स्थित आंबेडकर पार्क निवासी रवि कठेरिया, पुत्र श्रीराम कठेरिया, लोडिंग ई-रिक्शा चलाते हैं। परिजनों के अनुसार वह बिहारीपुर गांव में लिंटर के गाटर पहुंचाकर लौट रहे थे। इसी दौरान कंचौसी-औरैया मार्ग पर ई-रिक्शा के ब्रेक अचानक फेल हो गए। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से जा टकराया। बताया गया कि ई-रिक्शा रोकने के प्रयास में रवि का एक पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और फ्रैक्...