औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। औरैया मार्ग पर जल निगम के बोरिंग कार्य में लगे ट्रक की टक्कर से घायल 15 वर्षीय किशोरी की शनिवार देर रात सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक चला रहा 17 वर्षीय किशोर भी गंभीर रूप से घायल है। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतका की मां की तहरीर पर ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के एक मोहल्ले का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से औरैया जा रहा था। मुरादगंज तिराहे पर उसे कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी मिली। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर किशोरी अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी। किशोर ने उसे बाइक पर बैठा लिया और दोनों औरैया ...