Auraiya News: बोतल उठाते समय युवक को सांप ने काटा, सीएचसी में भर्ती
औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: रुरुगंज में सड़क किनारे पड़ी खाली बोतल उठाते समय होरा बेचने गए एक युवक को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने युवक का उपचार शुरू किया। छछूंद गांव निवासी 36 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र हरप्रसाद होरा बेचने का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह होरा बेचने के लिए रुरुगंज गया था। शौच के लिए जाते समय उसकी नजर सड़क किनारे पड़ी खाली बोतल पर पड़ी। जैसे ही उसने बोतल उठाने का प्रयास किया, उसके पास छिपे सांप ने दाएं हाथ की उंगली में काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर साथी उसे रुरुगंज के एक वैद्य के पास ले गए। दोपहर तक आराम नहीं मिलने पर परिजन करीब साढ़े तीन बजे उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। यहां डॉ. गौरव ने युवक का उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.