औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत बैसोली स्थित चिंता नगला रोड पर संचालित गौशाला का रविवार को खंड विकास अधिकारी अतुल यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गौवंशों को हरा चारा खिलवाया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने गौशाला में गोवंशों की देखभाल, चारे और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला की सुरक्षा मजबूत करने के लिए चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण कराने तथा खाली पड़ी भूमि पर हरे चारे की खेती कराने के निर्देश दिए, ताकि वर्षभर गोवंशों को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराया जा सके। बीडीओ अतुल यादव ने बताया कि बैसोली गौशाला में 178 गोवंश पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश मौके पर मौजूद मिले। उन्होंने ...