Auraiya News: बेला-कानपुर मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, महिला गंभीर
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: बेला-कानपुर मार्ग पर शुक्रवार को तीन तख्त लेकर बिधूना से बेला बस्ती जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने से 43 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा मौके पर छोड़कर भाग गया। बेला बस्ती निवासी 43 वर्षीय शकीला पत्नी चंद्रपाल शुक्रवार को हादसे के दौरान ई-रिक्शा के नीचे दब गईं। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर घायल महिला पर पड़ी। थाना पुलिस की प्रथम मोबाइल टीम ने ई-रिक्शा हटवाकर महिला को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे तिर्वा मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.