Auraiya News: बेटी के जन्म पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बांटी मिठाई
औरैया, सितम्बर 14 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। ऊसरपाटी गांव में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मां और नवजात बच्ची को अस्पताल से फूल-मालाओं से सजे वाहन में घर लाया गया। घर पहुंचने पर परिजनों ने दोनों का भव्य स्वागत किया और ग्रामीणों को मिठाई बांटकर खुशी साझा की। गांव निवासी शंकुर यादव की पत्नी अर्चना ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी छा गई। मां और नवजात बच्ची को घर लाने के लिए परिजन सजे हुए वाहन के साथ अस्पताल पहुंचे। गांव पहुंचते ही ढोल-नगाड़े बजने लगे और परिवार के लोगों ने उत्साह के साथ नन्ही बच्ची का स्वागत किया। इस दौरान रामवीर यादव, अंकुर यादव, अमोद कुमार, प्रदीप, ओमप्रकाश यादव, रामपाल यादव, बलवीर सिंह, सुरजीत, सुखबीर, जवाहर सिंह, लक्ष्मीचंद्र, शुभम, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.