औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: दो दिन से बुखार से पीड़ित चार वर्षीय बच्ची की शुक्रवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अयाना थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी राजा कुमार की चार वर्षीय बेटी गुड़िया को दो दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार शाम अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर देख परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने बच्ची की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए।...