Auraiya News: बीहड़ पट्टी में हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, महारथपुर में आम का पेड़ काटा
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: बीहड़ पट्टी के गांवों में हरे पेड़ों की कटान नहीं थम रही है। शुक्रवार को महारथपुर गांव में कुछ लोगों ने हरे आम के पेड़ पर आरा चला दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इससे पहले अयाना गांव में पीपल के दो पेड़ बिना अनुमति काटे जाने का मामला सामने आया था। लगातार हो रही कटान को लेकर ग्रामीण वन विभाग की निगरानी पर सवाल उठा रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि बीहड़ क्षेत्र में बिना अनुमति हरे पेड़ों को काटने के साथ उनकी जड़ों को बुलडोजर की मदद से उखाड़ दिया जाता है। इसके बाद रात के समय लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर में भरकर बिक्री के लिए भेज दी जाती है। पेड़ों की कटान और जड़ें उखाड़ने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होते रहते हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.