Auraiya News: बीमारी से जूझ रही किशोरी की तबीयत बिगड़ी, मौत
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: बिरिया गांव में बुधवार को बीमारी से जूझ रही 16 वर्षीय किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। बिरिया गांव निवासी रामनरेश की बेटी पूजा काफी समय से बीमार चल रही थी। बुधवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अजीतमल स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही मां माया देवी बदहवास हो गईं। परिजनों के मुताबिक, परिवार के एक बेटे की पहले ही असमय मौत हो चुकी है। पूजा के दो भाई शीलू और शीतू हैं। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक अपराध रामचंद्र वर्मा ने बताया कि किशोरी की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.