Auraiya News: बीएसए ने बीआरसी का किया औचक निरीक्षण
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, साफ-सफाई और चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। बीएसए ने विभिन्न पटलों से संबंधित अभिलेखों की जांच कर कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्यालय से जुड़े कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बीआरसी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखा और प्रतिभागियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Unnao News: अनियमितताओं पर भड़के और गैरहाजिरी पर रोका मानदेय इसके अलावा विद्यालयों से संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.