Auraiya News: बिहार से आए 70 लोगों ने खाली प्लाट में डाला डेरा, पुलिस ने खंगाली पहचान
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: नगर के गांधीनगर मोहल्ले में शुक्रवार को बिहार से आए करीब 70 लोगों ने एक खाली प्लाट में डेरा डाल दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत इतनी बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के अचानक पहुंचने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डेरा डाले लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान की जानकारी जुटाई। पुलिस ने सभी से आधार कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है। पूछताछ में लोगों ने खुद को बिहार के समस्तीपुर जिले के मणिपुर गांव का निवासी बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र में बाढ़ आने के कारण वे यहां आए हैं। परिवारों के साथ अलग-अलग स्थानों पर रहकर जड़ी-बूटियां बेचने और मांगकर भोजन जुटाने की बात कही। खाली प्लाट में करीब 70 लोगों के ठहरने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.