Auraiya News: बिना सही नक्शे के मेड़बंदी, किसान ने दो बीघा जमीन कम होने की लगाई गुहार
औरैया, सितम्बर 5 -- Auraiya News: साहब, बिना सही नक्शे के मेड़बंदी कर दी गई और मेरी करीब दो बीघा जमीन कम हो गई। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम बृजेश कुमार के सामने पूर्वानया निवासी सुरेंद्र कुमार ने यह शिकायत रखी। मामला सुनने के बाद डीएम ने एसडीएम को राजस्व टीम गठित कर जमीन की पैमाइश कराने और मौके की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में स्कूल की शिक्षा समिति और भोजनमाता के चयन में अनियमितता से लेकर सरकारी हैंडपंप पर अतिक्रमण तक के मामले पहुंचे। कुल 132 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील बिधूना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दूर-दराज के गांवों से जमीन, कब्जे, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.