Auraiya News: बिना खनन प्रपत्र ओवरलोड मिट्टी ले जा रहा डंपर सीज
औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर बिना खनन संबंधी प्रपत्र के जा रहे डंपर को बेला पुलिस ने बुधवार को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने मेघा धर्मकांटा के पास चेकिंग के दौरान डंपर को रोका था। जांच में चालक खनन से संबंधित आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सका। उप निरीक्षक बृजभूषण तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी लदा डंपर आता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक डंपर में क्षमता से अधिक मिट्टी लदी थी। मिट्टी कन्नौज क्षेत्र से भदौरा होते हुए ले जाई जा रही थी। जांच के दौरान खनन संबंधी आवश्यक प्रपत्र नहीं मिलने पर पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.