Auraiya News: बिना अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र चल रहीं चार लाइब्रेरियों की जांच
औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: कस्बे में बिना पंजीकरण और अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र के संचालित चार लाइब्रेरियों का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। कई लाइब्रेरियों में अग्निशमन उपकरण खराब और उनके उपयोग की अवधि समाप्त मिली। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते भी नहीं थे। संचालकों को तीन दिन में सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने टीम के साथ महेवा रोड स्थित दो और मोहम्मदाबाद रोड स्थित दो लाइब्रेरियों की जांच की। इस दौरान भवनों में आग से बचाव के प्रबंध, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और आपात स्थिति में बाहर निकलने के रास्तों को देखा गया। जांच में कई उपकरण अनुपयोगी मिले, जबकि कुछ की निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी थी। कई भवनों में आने और बाहर जाने के लिए एक ही दरवाजा था। आग लगने की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.