औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिधूना के आदर्श नगर और कीरतपुर मोहल्ले में दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम ने करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। जमीन में खोदे गए गड्ढों में छिपाकर रखा गया करीब 1200 किलो लहन भी मिला। आबकारी टीम ने लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। आबकारी निरीक्षक भगवान बख्श और पुलिस टीम ने दोनों मोहल्लों में तलाशी ली। कच्ची शराब की बरामदगी के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...