औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: कुदरकोट, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा भयानक नाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का जत्था बिठूर से पवित्र गंगाजल लेकर कुदरकोट के लिए रवाना हुआ। पैदल यात्रा करते हुए कांवड़ियों का जत्था रविवार को रसूलाबाद पहुंचा। सोमवार को बाबा भयानक नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग पर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शिवभक्तों ने बताया कि बिठूर से गंगाजल लेकर पैदल बाबा भयानक नाथ मंदिर तक पहुंचने और सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। यह भी पढ़ें- Etah News: द्वितीय सोमवार : सड़कों पर उमड़ा शिवभक्तों का रेला, मन में महादेव के जलाभिषेक की मंशा...