Auraiya News: बिठूर रवाना हुए प्रथम डाक कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत
औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बिठूर गंगाघाट रवाना हो रहे प्रथम डाक कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं का रविवार शाम संकट मोचन मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शिवभक्तों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। रविवार शाम करीब चार बजे संकट मोचन मंदिर से शिवभक्तों का जत्था बिठूर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सोमवार को बिठूर से गंगाजल लेकर देवकली महादेव मंदिर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक करेंगे।समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिवभक्तों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए बजरंगबली से प्रार्थना की गई। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.