औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: बिजली बिल संशोधन, भार वृद्धि और नए कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिले के सभी फीडरों और सबस्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिशासी अभियंता को कैंप लगाकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन हुई कार्रवाई की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक चयन कर योजनाओं का लाभ दिया जाए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: फैमिली आईडी निर्माण में लाएं तेजी : डीएम विकास एवं निर्माण कार...