Auraiya News: बिजली कनेक्शन और मारपीट के मामलों पर उठे सवाल
औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: बिजली कनेक्शन न मिलने, मारपीट के मामलों में कार्रवाई न होने समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को लेकर शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी पहुंचे। अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आजाद नगर निवासी अहिबरन सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया गया, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। वहीं ग्राम मौहारी निवासी मनोज कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.