Auraiya News: बिजली कटौती से पेयजल संकट, चेयरमैन ने सौंपा ज्ञापन
औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गई है। पानी की टंकियां समय पर नहीं भर पाने के कारण लोगों को निर्धारित समय पर पानी नहीं मिल रहा है। समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 11 सितंबर की रात 12 बजे से 12 सितंबर की रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आरोप है कि वर्तमान में नगर क्षेत्र को दिनभर में महज छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। हर पांच से दस मिनट में ट्रिपिंग और आए दिन फाल्ट की समस्या और गंभीर हो गई है। लो-वोल्टेज के कारण भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अघोषित बिजली कटौती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.