Auraiya News: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावर हाउस में दिया धरना
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: अघोषित बिजली कटौती और बार-बार हो रहे फाल्ट से परेशान किसान व ग्रामीण कुदरकोट पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने रात में बिजली न मिलने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित होने की बात कही। जेई को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर किसान पावर हाउस परिसर में डटे रहे। किसानों ने पावर हाउस पर मौजूद एसएसओ के सामने बिजली आपूर्ति की समस्या रखी। एसएसओ ने शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। इससे संतुष्ट न होकर किसान धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि रात होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। लाइन में फाल्ट आने पर कर्मचारी समय से नहीं पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: धान की सिंचाई प्रभावित होने का आरोप, नियमित आपूर्ति की उठाई मांग इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी अमर बहादु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.