औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में शुक्रवार रात चोर बाड़े की दीवार फांदकर चार बकरियां चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह बकरियां गायब मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बकरियों की बरामदगी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिहारीपुर निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसने घर के पास बने बाड़े में चार बकरियां बांध रखी थीं। रात में चोर दीवार फांदकर बाड़े में घुसे और बकरियां खोलकर ले गए। शनिवार सुबह परिवार के लोग जागे तो बाड़े से बकरियां गायब थीं। ग्रामीणों से पूछताछ करने और आसपास खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि कंचौसी चौकी क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनका खुलासा नहीं हुआ। लगातार हो र...