Auraiya News: बालिका स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक
औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: सदर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहना में बुधवार को बालिका स्वास्थ्य एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्राएं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 का उपयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री आराधना एवं सहायिका संध्या ने छात्राओं को मासिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.