Auraiya News: बालिकाओं ने किक-पंच से दिखाए आत्मरक्षा के दांव-पेच
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: उच्च प्राथमिक विद्यालय उतमापुर भंडरिया में आयोजित 48 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 51 छात्राओं ने किक, पंच और विपरीत परिस्थितियों में बचाव के दांव-पेचों का प्रदर्शन किया। छात्राओं का आत्मविश्वास और कौशल देखकर अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उन्हें किसी भी विषम परिस्थिति का निडरता से सामना करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने छात्राओं से सीखे गए कौशल का नियमित अभ्यास करने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा ने कहा कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.