औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण भग्गा पुरवा गांव में दोनों पैरों से दिव्यांग व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी रूप सिंह पुत्र स्वर्गीय बेचेलाल दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिजनों के मुताबिक लगातार बारिश से उनके कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी कारण मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर नहीं थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घर गिरने के बाद रूप सिंह और उनके परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ गई है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके पर क्षति का आकलन कराने की मांग की। उन्हों...