औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: रुरुगंज, संवाददाता। दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई कच्चे मकान की दीवार रविवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके चलते घर पर काम कर रही 48 वर्षीय महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। घायल को रुरुगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिधूना कोतवाली की रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रुरुकलां गांव निवासी 48 वर्षीय शीला देवी रविवार सुबह करीब 10 बजे घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान कच्चे मकान की एक दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने...