औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: सहार ब्लॉक की नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जगह-जगह पानी भरने से ग्रामीणों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान एक मकान पर बबूल का पेड़ गिर गया, जबकि कई कच्चे मकानों की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गांव निवासी राजीव कुमार के कच्चे मकान पर बारिश के दौरान बबूल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के कारण गिर गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुछ अन्य कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है。 यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारठ में लगातार हो रही बारिश में गिरे घरलगातार बारिश से जलभराव लगातार बारिश के कार...