औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: लगातार बारिश के बीच गुरुवार सुबह शहर की बिजली व्यवस्था को बड़ा झटका लगा। दयालपुर नाले के पास बारिश के पानी से मिट्टी का कटान होने के कारण औरैया टाउन उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन के पांच पोल गिर गए। इससे सुबह करीब 7:30 बजे टाउन उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लंबे समय तक बिजली न आने से शहर के बड़े हिस्से में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई तो कई घंटे बाद इनवर्टर भी जवाब देने लगे। दुकानों और प्रतिष्ठानों में बिजली से होने वाले काम प्रभावित हुए। बिजली विभाग ने लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया है। गुरुवार सुबह दयालपुर नाले के आसपास बारिश के पानी का बहाव तेज होने से मिट्टी का कटान हो गया। इसकी चपेट में 33 केवी लाइन के पोल आ गए। एक के बाद एक पांच पोल गिरने से टाउन उ...