औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण शनिवार को दो भाइयों की झोपड़ी की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दोनों परिवारों की गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य दीवार से दूर थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। ग्राम पंचायत रुरुखुर्द के मजरा लक्ष्मणपुर निवासी रविंद्र नाथ और उनके भाई उमाशंकर भीख मांगकर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों भाइयों की झोपड़ियां पास-पास बनी हैं। लगातार बारिश के कारण झोपड़ियों की कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार को अचानक दीवार गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- बारिश के बीच गिरी दीवार, बाल-बाल बचे परिजन दीवार का मलबा झोपड़ी में...