Auraiya News: बारिश में दीवार और छप्पर गिरे, मां-बेटा हुए बेघर
औरैया, सितम्बर 27 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। लगातार बारिश के कारण रविवार को क्षेत्र के दो गांवों में कच्ची दीवार और छप्पर गिर गए। बैसौली गांव में दीवार गिरने से परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि सेऊपर गांव में छप्पर का बंगला ढहने से मां-बेटे के सामने रहने और भोजन का संकट खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। बैसौली गांव निवासी मौहरश्री पत्नी जवाहरलाल के मकान की कच्ची दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। रविवार को दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाने से कोई हताहत नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश और शीलन से भरभराकर गिरा कच्चा मकान दीवार गिरने से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, सेऊपर गांव में प्रेमा देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.