औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक के हज्जी का पुरवा गांव में सोमवार रात बारिश के दौरान कच्चे कमरे की छत भरभराकर गिर गई। कमरे से सामान निकाल रहा युवक मलबे में दब गया। छत की लकड़ी की धन्न उसके पैर पर गिरने से पैर और गर्दन में चोट आई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। गनीमत रही कि बच्चे कमरे के बाहर छप्पर में सो रहे थे, जिससे हादसे की चपेट में आने से बच गए। हज्जी का पुरवा निवासी अशगर अली ने बताया कि सोमवार रात बारिश के दौरान कच्चे कमरे की छत से मिट्टी गिरने लगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच घर धराशायी, परिवार ने पड़ोस में ली शरण खतरा भांपकर वह पत्नी के साथ कमरे में रखा सामान बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गया। छत की लकड़ी की धन्न...