औरैया, सितम्बर 27 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। लगातार बारिश के बीच चमनगंज मोहल्ले में शनिवार रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पानी टपकने के कारण परिवार पहले ही बाहर निकल आया था। हादसे के बाद दंपती और उनके तीन बच्चे तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। चमनगंज तिराहे पर सैलून चलाने वाले साबिर पुत्र स्वर्गीय रमजान पत्नी और तीन बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहते थे। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार रात परिवार के लोग मकान में पानी टपकने के कारण बाहर तिरपाल के नीचे बैठे थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश के कारण गिरा गरीब का आशियाना इसी दौरान अचानक मकान ढह गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का स...