Auraiya News: बारिश में कच्चा घर ढहा, मलबे में दबकर आठ वर्षीय बच्ची घायल
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: औरैया ब्लॉक के फरिहा गांव में बारिश के दौरान एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी मुकेश सविता ने तहसील प्रशासन को बताया कि उसकी पत्नी शालू की छह वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह बेटी सपना व आठ वर्षीय दिव्या और बेटों किशन व अनिल के साथ कच्चे मकान में रहता था। 28 सितंबर को हुई बारिश के दौरान अचानक उसका घर ढह गया। मकान के मलबे में दबने से दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे चिचौली मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया। मुकेश के मुताबिक बेटी का इलाज कराने में व्यस्त होने के कारण वह घटना की जानकारी समय से अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.