औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: गुरुवार को हुई बारिश के दौरान अयाना गांव में एक मकान का कच्चा कमरा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में चारपाई, बिस्तर और दैनिक उपयोग का सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। गांव निवासी दिलीप कुमार के मकान का कच्चा कमरा बारिश के दौरान अचानक ढह गया। तेज आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में गृहस्थी का सामान दबा मिला। परिवार के सदस्यों के दूसरे स्थान पर होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर लेखपाल दीपक कुमार और नवादा क्षेत्र की लेखपाल नीतू ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कमरे और सामान का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश ने छीनी चार परिवारों की छत, मलबे में दबी गृहस्थी पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। लेखपाल दीपक कुमार ने ...