औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: अछल्दा विकासखंड क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब धान की खेती की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद ट्रैक्टर और रोटावेटर की आवाज पूरे इलाके में सुनाई देने लगी है। सुबह से शाम तक गांवों के आसपास खेतों में जुताई, पलेवा और समतलीकरण का कार्य तेजी से चलता रहा। बारिश के बाद मिट्टी मुलायम होने से किसानों को खेत तैयार करने में आसानी हो रही है। अधिकांश किसान रोटावेटर से खेतों की जुताई कर धान की रोपाई की तैयारी में लगे हैं। यह भी पढ़ें- कमजोर मानसून में भी किसान कर रहे धान की रिकॉर्ड रोपाई जिन किसानों की नर्सरी पहले से तैयार है, उन्होंने भी रोपाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम अनुकूल रहने पर अगले कुछ...