औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कंचौसी क्षेत्र के लोगों को मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं खेतों में पर्याप्त पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान समेत खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है। दूसरी ओर लगातार हुई बारिश से कस्बे के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा और बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी काफी कम रही। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से खेत लबालब भर गए। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे और धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। बारिश के बाद जिन खेतों में रोपाई बाकी थी, वहां किसानों ने फिर से काम शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि सम...