Auraiya News: बारिश ने डुबोई सड़कें, थम गई रफ्तार
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने जिले की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर से लेकर कस्बों तक कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि कई मोहल्लों में पानी घरों तक पहुंच गया। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क और नाले का अंतर खत्म हो जाने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहा। शहर के गोविंद नगर दक्षिणी में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। सड़क न होने और जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से बारिश का पानी घरों में घुस गया। पूरा इलाका तालाब जैसा दिखाई दिया। लोगों को घुटनों तक पानी और कीचड़ से होकर घरों तक पहुंचना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क और नाली निर्माण की मांग की जा रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.